![]() |
| ₹5,000 के इनामी फरार लुटेरे को बैकुण्ठपुर पुलिस ने दबोचा, रक्षाबंधन पर घर आते ही घेराबंदी कर किया गिरफ्तार |
रीवा (बैकुण्ठपुर)। रीवा पुलिस अधीक्षक श्री गुरकरण सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी सिरमौर श्री रूपेन्द्र धुर्वे के निर्देशन में थाना बैकुण्ठपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी अभिषेक सिंह को धर दबोचा है।
त्योहार पर घर आते ही बिछाया जाल थाना बैकुण्ठपुर पुलिस लगातार फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि अपराध क्रमांक 399/2024, धारा 309 बीएनएस (लूट मामला) का वांछित आरोपी अभिषेक सिंह (पिता प्रताप सिंह, उम्र 20 वर्ष), निवासी मझगवां, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने घर आया हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बैकुंठपुर निरीक्षक श्रृंगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के घर की घेराबंदी की और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल और सराहनीय कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारी व जवान:
निरीक्षक: श्रृंगेश सिंह राजपूत (थाना प्रभारी)
सहायक उप निरीक्षक: मनोज बागरी
प्रधान आरक्षक: राजीव पटेल, ओम प्रकाश रावत, अश्वनी शुक्ला
आरक्षक: आशुतोष मिश्रा, शशांक यादव, राहुल पाण्डेय
पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल है।
