Skip to main content

About-us

aajtak24.in धार मप्र में स्थापित  आनलाइन प्रकाशन है। इसकी स्थापना जून 2014 को की गई। बहुत कम समय में यह मध्यप्रदेश का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल बन गया एवं लगातार अपनी प्रति​ष्ठा बरकरार रखे हुए है।

aajtak24.in का उद्देश्य दुनिया भर में मौजूद मध्यप्रदेश के मूल निवासियों तक मध्यप्रदेश की खबरों को भेजना है। इसकी शुरूआत से पहले तक ऐसा कोई माध्यम नहीं था जो पूरे मध्यप्रदेश की खबरों को एक साथ प्रकाशित करता हो। मध्यप्रदेश की 7 करोड़ से ज्यादा आबादी की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं बिना भेदभाव के समाचारों को आम जन तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर इसकी शुरूआत की गई।

aajtak24.in ना केवल मध्यप्रदेश की खबरों से पूरी दुनिया को अपडेट कराती है बल्कि देश और दुनिया की खबरें भी मध्यप्रदेश के पाठकों तक पहुंचाती है। कई ऐसे ज्वलंत मुद्दों को यहां उठाया जाता है, जिन्हें विभिन्न बंधनों के कारण प्रिंट मीडिया या टीवी चैनलों में स्थान नहीं मिल पाता।

aajtak24.in स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पूरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।

aajtak24.in नागरिक पत्रकारिता का स्वागत करती है। यहां मध्यप्रदेश के आम नागरिक, कर्मचारी, व्यापारी, उपभोक्ता, विद्यार्थी एवं अन्य सभी वर्गों के लोग अपनी समस्याएं रखते हैं। सरकार की नीतियों पर यहां समीक्षा होती है। सभी वर्गों का यहां स्वागत किया जाता है।

aajtak24.in किसी भी विषय में सभी पक्षों का सादर स्वागत करती है। हम तटस्थता के धर्म का पालन करते हैं एवं प्रकाशित खबरों, लेख एवं विचारों के विरुद्ध प्राप्त होने वाले खंडन, लेख या विचारों को भी प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं।

aajtak24.in की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। इसकी अपनी कोई सीमाएं एवं समाचार लिखने के कोई नियम भी नहीं हैं। लोग अपनी बात जिस तरीके से प्रस्तुत करना चाहें कर सकते हैं। 

हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूरा उपयोग करने की नीति का समर्थन करते हैं एवं इसके तहत पूरे मध्यप्रदेश को एक साझा मंच उपलब्ध कराते हैं ताकि सभी लोग एक ही स्थान पर स्वतंत्रता पूर्वक अपनी अपनी बात रख सकें।

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News