| राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समीक्षा एवं कार्ययोजना बैठक सम्पन्न |
रीवा - राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत विकासखंड गंगेव में वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा एवं वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार करने हेतु विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमे वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी श्री शिव सरण सरल, दीपक कुमार श्रीवास्तव, दीपिका तिवारी आत्मा परियोजना, गंगेव फार्मर प्रोडूसर कंपनी सह जैव संसाधन आदान केंद्र से ध्वईया से श्री राम सरण तिवारी एवं समस्त क़ृषि विस्तार अधिकारी उपस्थिति रहे, श्री शिव सरण सरल क़ृषि विकास अधिकारी गंगेव द्वारा बैठक में प्राकृतिक खेती के प्रभावी क्रियान्वयन, कृषकों की सहभागिता तथा आगामी गतिविधियों पर क़ृषि सखियों एवं कलस्टर के कृषको एवं महिलाओ से विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसमें प्राकृतिक खेती के लिए कृषकों का चयन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, जैव आदान सामग्री, बीजामृत, जीवामृत एवं नीमास्त्र के निर्माण एवं उपयोग की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।दीपक कुमार श्रीवास्तव आत्मा परियोजना द्वारा द्वारा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक कलस्टर में अनुमोदित पात्र कृषक का Farmer ID बनवाने तथा प्राकृतिक खेती हेतु चयनित खसरे में फसलों का चयन प्राथमिकता से करने का निर्णय लिया गया। साथ ही क़ृषि सखियों को मासिक कार्ययोजना तैयार करने एवं मासिक प्रगति प्रतिवेदन समय-सीमा में प्रस्तुत करने के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी गई।
बैठक में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गौ-संवर्धन, गौशाला प्रबंधन, जैव आदान संसाधन केंद्रों की स्थापना एवं संचालन तथा एफपीओ/फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी गंगेव की भूमिका को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई।