अवार्ड दिलवाने वाले लाइब्रेरियन का ट्रांसफर, आरोपों से घिरीं ग्रंथपाल को सुसज्जित अहिल्या लाइब्रेरी Aajtak24 News

अवार्ड दिलवाने वाले लाइब्रेरियन का ट्रांसफर, आरोपों से घिरीं ग्रंथपाल को सुसज्जित अहिल्या लाइब्रेरी Aajtak24 News

इंदौर - खंडहर हो रही केंद्रीय श्री अहिल्या लाइब्रेरी को नए स्वरूप में सजाकर विख्यात करने वाली लाइब्रेरी प्रमुख (लाइब्रेरियन) का ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे बड़ी आश्चर्यजनक बात यह है कि जिसे श्री अहिल्या लाइब्रेरी का नया प्रमुख बनाया गया है वह आरोपों से घिरी हुई हैं। सूत्र बताते हैं कि यह सोची-समझी चाल शिक्षा विभाग की एक ऐसी अधिकारी के लिए चली गई है, जो वर्तमान में कार्य और प्रभार से विहीन हैं। यह जगजाहिर है कि रीगल तिराहा स्थित श्री अहिल्या लाइब्रेरी को नए स्वरूप में संवारने और सजाने का कार्य लाइब्रेरियन प्रमुख ने किया है। यह भी सभी को मालूम है कि जिस लाइब्रेरी प्रमुख के कारण श्री अहिल्या लाइब्रेरी चर्चा में आई उन्हें कई महत्वपूर्ण इनाम और पुरस्कार भी मिले हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा उस महिला लाइब्रेरी प्रमुख को जिसने लाइब्रेरी को प्रमुख रूप से संवारा इनाम के रूप में ट्रांसफर दिया गया है। आश्चर्यजनक और गौर करने वाली बात यह है कि वल्लभ भवन मंत्रालय के उप सचिव के आदेश को आयुक्त ने ही बदल दिया। ट्रांसफर होना सरकारी नौकरी का एक अहम हिस्सा भी होता है, लेकिन जिसे नया प्रभार दिया गया है वह पूर्व से ही आरोपी से घिरी हुई हैं। सूत्र बताते हैं कि इंदौर में शिक्षा विभाग की एक अधिकारी को लाइब्रेरी का चार्ज दिलवाने के लिए इस प्रकार की साजिश रची गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post