| स्व. सोनू परमार की पुण्यतिथि पर शा.स्कूल तकीपुर महुआखेड़ी में रक्तदान कर दी श्रद्धांजली Aajtak24 News |
सीहोर - ग्राम तकीपुर महुआखेड़ी के कृषक धनसिंह परमार के सुपुत्र स्वर्गीय सोनू परमार की पुण्यतिथि पर बुधवार, 27 मई 2026 को शासकीय स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस मौके पर आसपास के युवा बड़ी संख्या में शिविर में शामिल हुए। ग्राम के जागरूक युवाओं ने एकता का परिचय देते हुए इस भीषण गर्मी में पुनीत एवं अनुकरणीय कार्य से स्वर्गीय सोनू परमार की पुण्य तिथि समाज के लिए प्रेरणा दाई बना दिया। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था, परन्तु युवाओं ने उत्साह के साथ 70 यूनिट रक्त दान किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से सुरेश परमार, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, प्रीतम, प्रवीण, राजेश, कपिल, ज्ञान प्रकाश, सुनील, विशाल, प्रदीप, कुलदीप, दीपक, विकाश, कुबरलाल, धर्मेंद्र, महेंद्र, संदीप, राज- इंदौर, रितेश आदि ने अपने इष्ट मित्रों के साथ स्वर्गीय सोनू परमार की याद में उत्साह से रक्तदान महादान जैसा अनुकरणीय कार्य करते हुए अन्य युवाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत बने।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना एवं मानव सेवा के पुण्य कार्य में योगदान देना है। इस मौके पर शिक्षक सतीष त्यागी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपका यह प्रयास किसी की जान बचायेगा। रक्तदान से बडक़र कोई दान नही होता है, युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिये, इससे किसी की जान तो बचती ही है, साथ ही रक्तदान करने वाले युवाओं का ब्लड सर्कुलेशन भी बराबर बना रहता है। शिविर में स्कूल के बच्चे आर्यन परमार, रोहन, नैतिक एवं ग्राम के युवाओं ने वालंटियर के रूप में सहयोग प्रदान किया। इस कार्य की सभी ग्राम वासियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।