दंतेवाड़ा; टेकरी पर चल रहा था ताश का खेल, बचेली पुलिस ने मारी रेड… 3 जुआरी धराए Aajtak24 News

दंतेवाड़ा; टेकरी पर चल रहा था ताश का खेल, बचेली पुलिस ने मारी रेड… 3 जुआरी धराए Aajtak24 News

दंतेवाड़ा - जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बचेली पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ते हुए उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन और एसडीओपी किरंदुल कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 17 मई 2026 को बचेली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुण्डरा कैंप टेकरी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही बचेली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चमोरा कोरकोरा, विजय भतरा और जोसेफ हरिजन निवासी मुण्डरा कैंप बचेली को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1870 रुपए नगद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ थाना बचेली में अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में उप निरीक्षक हेमंत कुमार साहू, लोचन प्रसाद पैकरा, सहायक उप निरीक्षक सोहन ठाकुर, गोवर्धन निर्मल सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आज तक 24 न्यूज़ के प्रशासन से सवाल

  1. पुलिस ने केवल 1870 रुपए और तीन जुआरियों पर कार्रवाई की, लेकिन क्या क्षेत्र में बड़े स्तर पर चल रहे जुआ और सट्टा नेटवर्क तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है?
  2. क्या बचेली और आसपास के इलाकों में जुआ गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं? यदि हां, तो स्थानीय स्तर पर पुलिस की निगरानी पहले क्यों प्रभावी नहीं दिखी?
  3. छोटे जुआरियों पर कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन क्या पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है जो ऐसे अवैध अड्डों को संरक्षण या आर्थिक समर्थन देते हैं?

Post a Comment

Previous Post Next Post