महुआ टोला में नंदी को बंधक बनाए रखने का आरोप, गौ सेवक ने प्रशासन से मुक्त कराने की मांग की

महुआ टोला में नंदी को बंधक बनाए रखने का आरोप, गौ सेवक ने प्रशासन से मुक्त कराने की मांग की

रीवा। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के जवा थाना अंतर्गत महुआ टोला में एक नंदी को कथित रूप से अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। गौ सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता वैभव कुमार केसरवानी ने इस संबंध में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप कर नंदी को बंधक से मुक्त कराने की मांग की है। गौ सेवक वैभव कुमार केसरवानी ने कहा कि महुआ टोला में नंदी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। उनके अनुसार नंदी घायल, कमजोर और भूख-प्यास से परेशान है तथा उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जीव के साथ इस तरह का व्यवहार मानवता और पशु सेवा की भावना के अनुरूप नहीं है। केसरवानी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय का विरोध करना नहीं है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार मानव सेवा, गौ सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और यदि नंदी को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया है तो उसे तत्काल मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने समाज, शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले में सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि पशुओं के साथ होने वाली प्रताड़ना को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और जरूरतमंद पशु को उपचार, भोजन तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और समाज के सहयोग से नंदी को बंधन से मुक्त कराकर उचित देखभाल उपलब्ध कराई जाती है, तो वे इसे अपने लिए सौभाग्य मानेंगे। उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post