यूनियन बैंक ब्रांच मैनेजर मऊगंज द्वारा वित्तीय साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Aajtak24 News

यूनियन बैंक ब्रांच मैनेजर मऊगंज द्वारा वित्तीय साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Aajtak24 News

रीवा - आरबीआई वर्ष 2016 से हर साल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम ‘केवाईसी’ रखी गई है, जिसका शीर्षक है ‘केवाईसी–सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्मार्ट और सुरक्षित वित्तीय निर्णय लेने में सहायता करना है। यूनियन बैंक मऊगंज के ब्रांच मैनेजर देवाशीष सरकार एवं असिस्टेंट मैनेजर सिद्धार्थ पांडे  द्वारा केवाईसी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संपूर्ण राज्य में आयोजित किए जायेंगे। इस तरह के 104 रथ पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।  

ब्रांच मैनेजर  उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे इस वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उपयोग अपने ग्राहकों के बीच केवाईसी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए करें। उन्होंने ग्राहकों के खाते खोलने की प्रक्रिया को सरल बनाने में केंद्रीय केवाईसी (CKYC) रिकॉर्ड रजिस्ट्री की भूमिका पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने केवाईसी से संबंधित धोखाधड़ी तथा खातों के दुरुपयोग के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर यूनियन बैंक मऊगंज देवाशीष सरकार असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सिद्धार्थ पांडे एफसी आरोह फाउंडेशन अंबुज सिंह टीएसपी आंचल सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post