तेजा दशमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया
तिरला (बगदीराम चौहान) - तेजा दशमी का पर्व रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। तेजाजी के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। रंगबिरंगी छतरियां लेकर सर्प की तरह लहराते हुए भक्तगण मंदिर पहुंचे और निसान अर्पण किए। ढोल के साथ सड़कों पर तेजाजी को अर्पण की जाने वाली छतरियों के जुलूस दिनभर निकलते रहे। मंदिरों में कतारबद्ध होकर लोगों ने दर्शन लाभ लिया।तिरला व आसपास के ग्रामीणजन भी तेजा दशमी के इस पर्व को देखने के लिए बड़ी संख्या में आये। तेजा दशमी के दिन चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ाने की परंपरा है और साथ ही इस दिन महिलाएं चाकू से कटा हुआ भोजन भी नहीं बनाती हैं। इसीलिए घरों में आज के दिन दाल-बाटी और चूरमा का भोग बनाया जाता है।
नागदेवता थानक पर चढ़े निसान वीर तेजाजी का उत्सव गांव में उत्साह से मनाया गया। नाग देवता थानक पर निशान चढ़ा। तेजा दशमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने नवमी से उपवास रखकर सारी रात जागरण किया। गांव में मन्नत करने वालों के घर पर निशान सजाकर वीर तेजाजी पर पहुचे। क्षेत्र के मंदिरों में रात भर धार्मिक आयोजन चलते रहे।
Tags
dhar-nimad