इंदौर स्वच्छता का महागुरु, अन्य शहर यहां से सीख रहे स्वच्छता का पाठ - मंत्री मांडविया Aajatak24 News


सफाई कार्य में सहयोगी स्वच्छता चैंपियन और सफाई मित्रों का सम्मान

इंदौर - स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत बढ़ा हाथ-करें सफाई साथ अभियान के तहत केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं खेल, युवा मंत्री मनसुख मांडविया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में स्वच्छता गीत 2025-26 की लाॅचिंग, स्वच्छ वार्ड रैकिंग लाॅचिंग की गई। साथ ही केन्द्रीय मंत्री द्वारा इंदौर के स्वच्छता अभियान में सहयोगी स्वच्छता चैम्पियन का सम्मान और 22 झोनल कार्यालय के उत्कृष्ठ सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।

स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए, आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की नवीन टूल कीट की भी प्रेजेटेंशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक रमेश मेन्दोला, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, हरिनारायण यादव, राजेन्द्र राठौर, नंदकिशोर पहाडिया,  प्रिया डांगी, अभिषेक शर्मा, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, सचेतक कमल वाघेला, पार्षदों सहित अपर आयुक्त प्रखर सिंह, उपायुक्त शैलेष अवस्थी, स्वच्छ भारत मिशन की टीम सहित बडी संख्या में सफाई मित्र और अन्य मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि इंदौर एक महानगर है, जो कि लगातार स्वच्छता में नंबर-1 है, इंदौर देश के अन्य शहरों को स्वच्छता में जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता का भी संदेश देता है। इसमें इंदौर के लोगों के साथ ही इंदौर के सफाई मित्रों का विशेष सहयोग रहा है। इंदौर ने स्वच्छता कोे संस्कार के रूप में अपनाया है, इंदौर के स्वच्छता गीत में इंदौर को स्वच्छता का महागुरू का जिक्र है, यह वास्तविक रूप से उचित भी है, इंदौर स्वच्छता का महागुरू है, जिससे की अन्य शहर स्वच्छता का पाठ पढ़ते है। स्वास्थ्य प्रभारी शुक्ल ने बताया कि स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सफाई मित्र राजू पिता भीमसिंह, बबलू पिता मोती, वर्षा पति जीवनलाल, हिमाली पति राजेश, कविता पति रोहित, ललिता बाई पिता राजकपूर, तुलसी पति संजय, अनिल पिता रमेश, बंटी पिता मदन, बसंती पति संतोष, योगेश पिता प्रकाश, सुनिल पिता रामपाल, ममता पति महेश, संजय पिता रामचंद्र और अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post