महात्रिशूल यात्रा का गढ़ ग्राम, रीवा में भव्य स्वागत Aajtak24 News

महात्रिशूल यात्रा का गढ़ ग्राम, रीवा में भव्य स्वागत Aajtak24 News

रीवा - मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से अयोध्या धाम में स्थापित होने जा रहे विशाल महात्रिशूल की यात्रा आज सुबह 10 बजे रीवा जिले के गढ़ ग्राम पहुंची। गढ़ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति और स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के ग्राम आगमन पर, समिति के सदस्यों और निवासियों ने भक्तों के लिए जलपान और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की। इस धार्मिक अवसर पर महात्रिशूल के दर्शन कर सभी ग्रामवासी धन्य हुए। यह महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा का हिस्सा है, जो 2 फरवरी 2026 को छिंदवाड़ा से शुरू हुई थी। यात्रा का उद्देश्य अयोध्या के विघ्नेश्वर धाम शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े, 60 फीट ऊंचे और 700 किलो वजनी त्रिशूल की स्थापना करना है। यह यात्रा धर्म, आस्था और सनातन एकता का संदेश प्रसारित कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post