![]() |
| बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है : परिवहन विभाग मौन Aajtak24 News |
रीवा - क्षेत्रभर के सड़क मार्गों पर इन दिनों यात्री वाहनों में यात्रा करने के लिए लोग मजबूर हैं। वहीं यात्री वाहनों में मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है। कई वाहन सड़कों पर ऐसे दौड़ रहे हैं जो बीमा और फिटनेस की शर्तें भी पूरी नहीं करते। यहां से संचालित अधिकांश बसों में लूट खसोट का माहौल देखने को मिल रहा है। निर्धारित दर से ज्यादा किराया वसूलने के बावजूद यात्री बसों में रहने वाली सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। ऊपर से तय किए गए यात्री किराए की सूची बसों में चस्पा नहीं करने से भी यात्रियों से मनमाना किराया आॅपरेटरो द्वारा वसूला जा रहा है। रीवा से रोजाना सैकड़ों यात्री डभौरा, जवा, चिल्ला, पटहट, अतरैला तथा सिरमौर मार्गों पर यात्रा करते हैं। परिवहन विभाग की गाइड लाइन के विपरीत क्षेत्र में बस आपरेटर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जबकि यहां चलने वाले अधिकांश वाहन सुविधा विहीन तथा कंडम हालत के हैं। कई बसों में मेडिकल बाक्स तक नहीं हैं। जिसके चलते क्षेत्र में रीवा के बस आपरेटरों की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। यात्री का कहना है कि उन्हें रोजाना काम के सिलसिले में यात्रा करनी होती है। तथा बस चालक उनसे नियम विरुद्ध किराया वसूलते हैं। वहीं महिला यात्रियों ने बताया कि पूरा किराया देने के बावजूद महिलाओं को भी खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। वर्तमान में पटहट से रीवा जा रही बस देव ट्रेवल्स बस का कंडेक्टर चिल्ला से रीवा की दूरी 80 किलो मीटर का किराया 100 रु किराया लगता है आरटीओ के नियम के अनुसार 1.25 प्रति किलो मीटर लगना चाहिए, उसके बावजूद कंडेक्टर के द्वारा 150 रु किराया वसूला जा रहा है, यात्रियों से किराए के नाम पर चल रही इस लूट खसोट पर जिम्मेदार विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। किराए संबंधी जानकारी जब कोई यात्री कंडेक्टर या बस आपरेटर से लेता है तो बस आपरेटरों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट तक कर दी जाती है।

