वार्ड 8 में भाजपा पार्षद नहीं, फिर भी भाजपा तेजी से कर रही विकास : आकाश विजयवर्गीय Aajtak24 News

वार्ड 8 में 2 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

इंदौर - विधानसभा 1 के वार्ड 8 में 2 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम श्रीकृष्ण के आदर्श वाक्य कर्म किए जा फल की इच्छा मत रख पर विश्वास करते हैं। इसी कारण इस वार्ड में हमारी पार्टी का पार्षद नहीं होने के बावजूद विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं।  पूर्व विधायक विजयवर्गीय ने आगे कहा कि वार्ड 8 मुस्लिम बहुल होने की वजह से यहां पर हमारी पार्टी के लिए चुनाव जीतना मुश्किल होता है, लेकिन इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगातार लगे रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने की हरसंभव कोशिश करते हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी जहां से भी चुनाव जीतते हैं वहां पर विकास कार्य बड़े पैमाने पर होते हैं।

संजीवनी क्लीनिक से मिलेगा उपचार 

विकास कार्यों के क्रम में 41 लाख 64 हजार की लागत से संजीवनी क्लिनिक भवन का लोकार्पण, 15 लाख 36 हजार की लागत से गोवर्धन नाथ मन्दिर और लक्ष्मी माता मंदिर के आस पास सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 41 लाख 76 हजार की लागत से मल्हारगंज थाने सें शांति मांगलिक भवन होते हुए अंतिम छोर तक सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 38 लाख 41 हजार की लागत से तम्बोली बखाल चौरसिया समाज धर्मशाला वाली गली में सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन और 62 लाख की लागत से अहिल्यापूरा में ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

रहवासियों ने किया भव्य स्वागत

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का ढोल-ताशों, हार-फूल, केसरिया दुपट्टों के साथ भव्य स्वागत किया। विकास कार्यों के कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 8 के छीपाबाखल में स्थित संजीवनी क्लिनीक पर किया गया था। भाजपा नेत्री नीता शर्मा, वार्ड अध्यक्ष कमलेश देवलिया, मंडल अध्यक्ष  के अलावा बड़ी संख्या में  भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय रहवासियों के साथ प्रशासनिक अमले से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बालिकाओं ने तलवारबाजी की उम्दा प्रस्तुति दी।



Post a Comment

Previous Post Next Post