3 माह का बकाया वेतन- प्रोत्साहन राशि के लिए आशा उषा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन Aajtak24 News

सीएमएचओ कार्यालय पर आंदोलन में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

इंदौर - 3 महीने से बकाया वेतन और प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर आशा उषा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि दीपावली वर्ष का सबसे बड़ा त्योहार होने के बावजूद अभी तक बकाया भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए तीन माह से बकाया वेतन और प्रोत्साहन राशि का तुरंत पेमेंट किया जाए, जिससे त्योहार मनाने में सुविधा हो सके।

आशा-उषा एकता पर्यवेक्षक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कविता सोलंकी और महासचिव पूजा कनौजिया ने बताया कि रक्षाबंधन और दशहरे जैसे त्योहार पर भी आशा उषा कार्यकर्ताओं को समय पर पेमेंट और अन्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर नहीं किया गया। वर्तमान में भी तीन महीने की प्रोत्साहन राशि और मानदेय बकाया है। अब जबकि दीपावली का त्योहार शुरू होने में तीन दिन बचे हैं, ऐसे में अन्य लोगों की भांति आशा उषा कार्यकर्ता भी त्योहार मना सकें, इसके लिए आंदोलन किया गया। इसके पूर्व मिशन संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। ज्ञापन और आंदोलन में मांग की है कि आशा उषा कार्यकर्ताओं को बकाया संपूर्ण धनराशि का भुगतान तुरंत किया जाए। साथ ही पूर्व में दिए गए ज्ञापन और की गई मांग को भी याद करवाया है। आशा उषा यूनियन ने सीएमएचओ को चेतावनी भी दी की यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो इंदौर सहित पूरे प्रदेश में आशा उषा कार्यकर्ता हड़ताल करने को बाध्य होंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post