![]() |
| इंदौर में 'लव जिहाद' का मामला: नाम बदलकर दोस्ती, फिर रेप और धर्म परिवर्तन का दबाव Aajtak24 News |
इंदौर/मध्य प्रदेश - इंदौर, मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक नया और चौंकाने वाला मामला इंदौर से सामने आया है, जहां नौशाद नाम के एक युवक ने अपना नाम बदलकर एक एमए की छात्रा को पहले दोस्ती के जाल में फँसाया, फिर उसका अपहरण कर धार ले गया। वहाँ उसे बंधक बनाकर रेप किया और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पीड़िता, जो एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए नौशाद से हुई थी। नौशाद ने अपना असली नाम छिपाकर उससे बातचीत शुरू की। 22 अगस्त को नौशाद ने उसे हल्की बारिश में घूमने के बहाने बुलाया और बहला-फुसलाकर धार ले गया। जब छात्रा ने वापस इंदौर चलने को कहा तो नौशाद ने उसे धमकाया और धार में अपनी बहन नीलोफर के घर ले गया।
Tags
indore
