भास्कर लक्षकार नए संभागायुक्त, प्रजापति जिला पंचायत सीईओ, दिव्यांक सिंह मंदसौर कलेक्टर

भास्कर लक्षकार नए संभागायुक्त, प्रजापति जिला पंचायत सीईओ, दिव्यांक सिंह मंदसौर कलेक्टर 

इंदौर - आईएएस के ट्रांसफर की मध्य प्रदेश शासन ने देर रात एक और लिस्ट जारी की है। इसमें भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का नया संभागायुक्त बनाया है। साथ ही जिला पंचायत इंदौर के सीईओ के रूप में हिमांशु प्रजापति को पदस्थ किया है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग भोपाल में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर बनाया है। अन्य कई तबादले भी किए गए हैं।

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इसमें इंदौर संभाग आयुक्त रहे सुदामा खड़े को भोपाल रवाना किया है, उनकी जगह भास्कर लक्षकार को नया संभागायुक्त बनाया है। इंदौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सिद्धार्थ जैन का भी ट्रांसफर कर दिया है। लंबे समय से इंदौर में जमे सिद्धार्थ जैन को मुख्य सचिव कार्यालय भोपाल में उप सचिव बनाया गया है। जिला पंचायत इंदौर के नए सीईओ के रूप में हिमांशु प्रजापति को पदस्थ किया है। नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को मंदसौर कलेक्टर बनाया गया है। दिव्यांक सिंह 2017 बीच के आईएएस अधिकारी हैं। राघवेंद्र कुमार सिंह को वन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। अजय कटेसरिया रतलाम कलेक्टर बनाया है, वही रतलाम कलेक्टर रहीं मिशा सिंह को शहडोल कलेक्टर का पद दिया है। कई अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post