![]() |
पत्रकारों के मेधावी बच्चों का इंदौर प्रेस क्लब ने किया सम्मान Aajtak24 News |
इंदौर - पत्रकारों के मेधावी बच्चों का इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सम्मान किया गया। कक्षा 5वी से 12वीं तक के ऐसे छात्र जिन्होंने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रमाण पत्र और अन्य शिक्षण सामग्री भेंट की गई। इंदौर रेंज के आईजी अनुराग और सीईओ जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र और अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। अतिथियों ने छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और मार्गदर्शन भी किया। जानकारी अनुसार इंदौर प्रवेश क्लब द्वारा काबिलियत को सलाम कार्यक्रम किया गया। इसमें पांचवी से 12वीं तक 80 फ़ीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 84 छात्रों को प्रशस्ति पत्र, शिल्ड और अन्य प्रकार की शिक्षण सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन ने कहा कि वर्तमान समय काम्पीटिशन का है। इसलिए छात्रों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं अन्य नॉलेज में भी महारत हासिल करना होगा। वहीं आईजी अनुराग ने कहा कि छात्र न केवल शिक्षक बल्कि अन्य विधाओं में भी नॉलेज हासिल करें। कार्यक्रम में प्रवेश कलाध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित हम बड़ी संख्या में छात्र और पत्रकार अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज भी हुआ।