![]() |
कलेक्टर ने आदेश जारी कर नेताओं की निकाली हवा |
इंदौर। हाल ही में पटवारी को रेंडमाइज किया गया है। इंदौर जिले की सभी तहसीलों के पटवारी को रेंडमाइज इस करने के बाद यह प्रयास लगाया जा रहा था कि अब पटवारी को ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। हालांकि कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी कर एक बार फिर पटवारी को इधर से उधर किया है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार कई पटवारी को लंबी दूर ट्रांसफर किया गया है। इनमें मल्हारगंज तहसील के पटवारी नवीन वसुनिया और कनाड़िया तहसील की दीपशिखा को सांवेर तहसील भेजा है। कई पटवारी को डी ग्रेड से निकलकर सीधे ए ग्रेड तहसील में ट्रांसफर किया है। सोमवार को जारी आदेश में ज्यादातर उन पटवारी का ट्रांसफर किया गया है जो नेता नगरी से संबंधित है अर्थात यूनियन में ज्यादा नेतागिरी करते हैं।
जानकारी अनुसार सोमवार को एक के बाद एक कई आदेश कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किए। इनमें पटवारी को एक तहसील से दूसरी तहसील में ट्रांसफर करने का उल्लेख है। सबसे बड़ी बात जो सामने आई है वह यह है कि कुछ पटवारी को डी ग्रेड तहसील से सीधे ए ग्रेड तहसील में ट्रांसफर किया है। इनमें राऊ तहसील से प्रदीप तिवारी और खुड़ैल तहसील से राजेश मारू दोनों को सीधे जूनी इंदौर तहसील में ट्रांसफर किया है। अन्य ट्रांसफरों में महू से महेंद्र सिंह और देपालपुर से आशीष शर्मा इन दोनों को भिचौली हप्सी तहसील में भेजा है। जूनी इंदौर तहसील से संजय श्रीवास्तव और भिचौली हप्सी से रुबी बैशल इन दोनों को डा. आम्बेडकर नगर (महू) तहसील में ट्रांसफर किया है। कुछ अन्य पटवारी का भी ट्रांसफर किया गया है।
रेंडमाइज का एक पुराना आदेश भी आया सामने
देपालपुर तहसील का सोमवार को ही एक और आदेश सामने आया। यह आदेश जारी तो वैसे पहले ही किया जा चुका था लेकिन सामने सोमवार को आया है। इसमें भी कई पटवारियों को रेंडमाइज किया गया है।