![]() |
अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक सवार युवक के ऊपर किया फायर, गोली लगने से युवक गंभीर gambhir Aajtak24 News |
मऊगंज - जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां थाना क्षेत्र के बर्रोहा गांव के पास बाइक सवार युवक के ऊपर पल्सर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया, युवक को गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए, युवक के दो गोली लगी है। घायल को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है। घातक संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र सोनी पिता रामायण प्रसाद सोनी उम्र 22 वर्ष निवासी भलुहा थाना नईगढ़ी अकौरी में पिता की ज्वैलरी की दुकान है। जहां से वापस आते समय बर्रोहा गांव के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रास्ता रोककर फायर कर दिया गया, जिसमें शैलेंद्र सोनी के कंधे और कमर में गोली लगी। अज्ञात लोगों ने गोली मारकर मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी लगते ही परिजन पहुंचे और तत्काल घायल को संजय गांधी रीवा अस्पताल के लिए ले गए हैं।
प्रयागराज में यूपीएससी की तैयारी कर रहा घायल
परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र सोनी प्रयागराज में रहकर upsc की तैयारी करता है। जो इस समय घर पर ही रह रहा था। पिता के ज्वेलरी शॉप गया हुआ था दुकान से 8 बजे घर लौट रहा था। बर्रोहा गांव के समीप रास्ते में पल्सर सवार 3 युवकों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी ग्रामीण जनों द्वारा नईगढ़ी थाना पुलिस को दी गईगढी़ थाना प्रभारी गोविंद तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, और घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।