![]() |
सरस मेला में कोंडागांव जिला ने प्राप्त किया दूसरा स्थान, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम Kondagaon district got second place in Saras Mela, another step towards women empowerment. |
कोंडागांव - ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 से 19 अक्टूबर तक जगदलपुर में आयोजित बस्तर मड़ई एवं क्षेत्रीय सरस मेले में कोंडागांव जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों से कुल 12 समूहों ने, जिसमें उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी भी शामिल थी, मेले में हिस्सा लिया।
डीएमएम श्री विनय सिंह ने बताया कि मेले में समूहों ने कुल 12,38,800 रुपये के उत्पाद प्रदर्शित किए, जिनमें से 5,66,930 रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई। कोंडागांव जिले की इस सफलता को पूरे छत्तीसगढ़ में सराहा गया और इसे जिले की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का प्रतीक माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उनके विजन के तहत, सरस मेला जैसी प्रदर्शनी ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का मंच प्रदान करती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आत्मनिर्भरता का विकास होता है।