सरगुजा - आज ग्राम दांडगांव में लोक आस्था के प्रतीक ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी ने उपस्थित होकर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक जी ने समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की और सभी को सुख-शांति एवं समृद्धि की शुभकामनाएँ दीं। इस धार्मिक समारोह में क्षेत्रवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुटता के साथ अपनी आस्था प्रकट की।
Tags
sarguja