![]() |
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम जिले भर में सुना suna Aajtak24 News |
धार - भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को केंद्रीय महिलाओं बाल विकास राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी धार विधायक नीना वर्मा ने नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 26 में बूथ क्रमांक 72 पर संत रविदास बस्ती सामुदायिक भवन पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र जी मोदी की मन की बात सुनी गईं। यह कार्यक्रम जिले के सभी 37 मंडल पोलिंग बूथ पर कार्यक्रम को प्रभावित रूप से सुना गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त से लगातार भारत की 140 करोड़ जनता ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को उमंग और उत्साह के साथ मनाया है लोगों में अपने राष्ट्र के प्रति जागरूकता भी आई है। उन्होंने कहा हमारे देश के युवाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में वैज्ञानिक तौर पर अनेक प्रकार की टेक्नोलॉजी को अपना कर अपनी कला का प्रदर्शन किया है जिसमें युवाओं के प्रति जागरूकता आई है और वह स्वयं अपनी विशेष खोज के साथ आत्मनिर्भर और विकास की दिशा से जुड़ रहे। युवाओं की प्रेरणादायक खोज से हमारा भारत आज स्वच्छ मिशन की ओर आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचार हम सबके लिए प्रेरणादायक बने यह कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक को सुनना चाहिए प्रत्येक मह के अंतिम रविवार को यह प्रसारण होता है। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चंद फकीरा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल सन्नी होडा राजेश डाबी अमन फकीरा विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बस्ती में संत रविदास जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

