![]() |
| सीएम मोहन यादव ने कराहल को नगर पंचायत बनाने पर रिपोर्टर को नजरअंदाज किया kiya Aajtak24 News |
श्योपुर - आज तक 24 न्यूज के रिपोर्टर गणेश राठौर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कराहल को नगर पंचायत बनाने की घोषणा पर अमल की समयसीमा के बारे में सवाल किया। इस पर सीएम यादव ने रिपोर्टर को नजरअंदाज किया और कोई जवाब नहीं दिया, जिससे वह नाराज नजर आए। सीएम यादव ने पहले भी कराहल को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कराहल के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी घोषणा पर अमल नहीं हुआ, तो वे विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बीजेपी सरकार पर उनका विश्वास घट चुका है क्योंकि कराहल को नगर पंचायत बनाने की घोषणा पिछले 18 वर्षों से लगातार हो रही है, लेकिन अमल अब तक नहीं हुआ।
Tags
Shyopur
