100 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा बांदकपुर जागेश्वरधाम कॉरीडोर - राज्यमंत्री श्री लोधी lodhi Aajtak24 News

 

100 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा बांदकपुर जागेश्वरधाम कॉरीडोर - राज्यमंत्री श्री लोधी lodhi Aajtak24 News 

दमोह -  बांदकपुर में जागेश्वर धाम का एक विस्तृत कॉरीडोर बनाने की योजना बनी है, जो लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा।  पांच चरणों में इसका काम होगा, का प्रेजेंटेशन सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सभी समिति के सदस्यों के साथ देखा गया। लोगों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है बहुत अच्छा और ऐतिहासिक काम होना है। प्रथम चरण मंदिर परिसर से शुरू किया जायेगा और फिर दक्षिण की तरफ बढ़ते हुए कुल पांच चरणों में है काम होगा। यह बात आज प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बांदपुर ट्रस्ट के विश्राम भवन में आयोजित कॉरीडोर संबंधी बैठक में कही। बैठक में पशुपालन डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटैल, पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, विधायक हटा उमादेवी खटीक, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश मेहता सहित सदस्यगण तथा अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से भगवान जागेश्वर नाथ धाम के कॉरीडोर निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक श्री जयंत मलैया जी की भी बहुत समय से इच्छा थी कि यहां पर भगवान भोलेनाथ का जागेश्वर धाम विकसित हो, भगवान जागेश्वर नाथ की कृपा बनी और उन्होंने मुझे वह मंत्रालय दिया, जिसमें भगवान जागेश्वर नाथ के कॉरिडोर का निर्माण किया जा सके, लगभग 100 करोड़ की राशि से यह कॉरिडोर बनेगा, यह काम पांच चरणों में होगा, जैसा महाकाल लोक बना है, उसी तर्ज पर इसको बनवाने का प्रयास किया जायेगा । निश्चित रूप से इस प्रोजेक्ट को धीरे-धीरे और बढ़ाते हुए यह काम हो जाए। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा जहां का स्थान खाली है पहले उसको डेवलप किया जाये, इसलिए यह जो डेवलपमेंट होगा इससे किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी, बिना परेशानी के डेवलपमेंट हो जाएगा और निश्चित रूप से विभिन्न तरह के कमर्शियल एरिया भी बने हैं, हमने दुकान निकालने के लिए भी बात की है, पर्याप्त संख्या में दुकान भी निकलेंगी, लोगों को इसमें रोजगार भी मिलेगा, इसका भी ध्यान रखा गया है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह काम जल्दी स्वीकृत होगा। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा जागेश्वर धाम की विचारधारा को लेकर के यह सब काम किया जा रहा है। उन सभी लोगों को का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने इस वृहद कल्पना को समझा और कहा कि हम सहयोग करेंगे, फर्स्ट फेस में जो काम हो जाएगा, फिर आपकी जो भावना है, आगे और भी काम होना चाहिए उसको भी धीरे-धीरे बढ़ाएंगे। यह काम होना चाहिए और आपका यह विजन है कि जागेश्वर धाम क्षेत्र अच्छे से विकसित हो इसके लिए आदरणीय विधायक जयंत भैया को मैं प्रणाम करता हूं नमन करता हूं। उन्होंने कहा सभी ने इन सभी बातों को सुना, कोई सुझाव होंगे वह भी यदि लिख कर दे देंगे तो जरूर हम उसमें शामिल करने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post