![]() |
| स्टूडेंट हर्ष मीणा का शव मिलने से सनसनी हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी juti Aajtak24 News |
हरदा - मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें कि, पांच दिन से लापता केंद्रीय विद्यालय एसपीएम के छात्र हर्ष मीणा का शव इटारसी के मेहरा घाट स्थित होरिया पीपर में एक खेत के गड्ढे में मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद से पूरे मीणा समाज में आक्रोश है। छात्र का शव मिलने की जानकारी लगने के बाद परिजन मौके पर जमा हो गए। रामपुरम, इटारसी, नर्मदापुरम, पथरौटा व डोलरिया पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। इस मामले में छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इतना ही नहीं मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से जल्द निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देश पर इटारसी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने जांच बिंदु तय किए हैं, जिसके आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़कर देख रही है। बता दें कि, पांच दिन पहले छात्र घर से कोचिंग जाने का कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद गायब हो गया। स्वजनों ने देहात थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। होरिया पीपर में देहात थाने का अमला पहुंचा था। रामपुर थाना प्रभारी के मुाबिक छात्र की स्कूटी नहर के किनारे मिली है। इसके अलावा एक बैग भी मिला है, जिसमें किताबें रखी हुई थीं। हर्ष केंद्रीय विद्यालय एसपीएम में 12वीं का छात्र था। स्वजनों के मुताबिक हर्ष 18 अगस्त को स्कूटी से ही कोचिंग के लिये निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं आया था।
