जिलें के सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गायत्री जयंती पर यज्ञ व हवन कर मनाई जयंती jaynti Aajtak24 News

 

जिलें के सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गायत्री जयंती पर यज्ञ व हवन कर मनाई जयंती jaynti Aajtak24 News

पांढुरना - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा पूरे विश्व में पर्यावरण को संतुलन करने के उद्देश्य से निर्मल गंगा , वृक्षारोपण आदि अभियान चलाया जा रहा है।  जिसके अंतर्गत जिला पांढुरना समन्वय समिति अध्यक्ष विश्वेश्वर जी  गाजरे के द्वारा  विभिन्न समिति का गठन कर, पर्यावरण शुद्धिकरण आंदोलन चलाया जा रहा है जिसमें जिले के सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गायत्री जयंती पर विशेष अभियान के तहत  नशा उनमुलन अभीयान,गायत्री यज्ञ हवन एवं वृक्षारोपण तथा नदियों की साफ सफाई किया जा रहा है। तथा सभी क्षैत्र वासियों से अपने जन्मदिन एवं विवाह दिवस पर एक-एक पौधा लगाने की अपील कि जा रहि है। जिससे आने वाले संकट को टाला जा सके। अखिल विश्व गायत्री परिवार पांढुरना जिला पर्यावरण  प्रमुख राजू बनाईत ने बताया कि आजकल लोगो को लगता है, की A.C कुलर, पंखा, आदि के सहारे जीवन कट रही है, तो ये हम सबकी भूल है। पौधे ऑक्सीजन तो देते ही है, साथ ही जहां ज्यादा पेड़ पौधे होते हैं वहा बारिश भी अच्छी होती है। आने वाला समय बहुत भयावह होगा, जिसका अनुमान लगाना नामुमकिन है। अतः आप सभी से निवेदन है की आने वाले बरसात के समय अपने आस पास 2 पौधे अवश्य लगाए। आज भारत मे लगभग 400 से 500 करोड़ पौधो की आवश्यकता है।यदि समय रहते हम नही जागे तो अभी ये शुरुआत मे 45°C से 50°C तापमान है जिसे आगे 55°C से 60°C होते देर नही लगेगी। 56 / 57°C पर इंसान जीवित नही रहेगा। वही नीम का पेड़ 55°C से 100°C तक का तापमान सहन कर सकता है। सिर्फ़ एक 1 फुट का पेड़ 1 AC एयर कंडीशनर के बराबर ठंडक पैदा करता है। तो अपने आसपास नीम के पेड़ अवश्य लगाइए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुशलता पूर्वक विगत वर्षों से युवा प्रकोष्ठ पांढुरना, सौसर, मोहगांव के भाईयों द्वारा जमीनी स्तर पर  वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post