![]() |
जिला कांग्रेस ने शुरू किया अभियान पोस्टर भरो अभियान abhiyan Aajtak24 News |
भिण्ड - कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पोस्टकार्ड भरो अभियान का शुभारंभ किया गया, जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जो जनता के बीच वादे किए थे वह पूरे नहीं कर पाई है, सरकार की वादाखिलाफी को लेकर कांग्रेस ने भिण्ड जिले में पोस्टकार्ड भरो अभियान का प्रारंभ किया है, जिसके तहत घर घर जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाएंगे साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने एक साथ "क्या हुआ तेरा वादा" गीत गाकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बहनों किसानो के साथ कई वादे किए थे जिसको पूरा नहीं कर पाई है इसको लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस एक साथ पोस्टकार्ड भरो अभियान चलाएगी, इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गुर्जर जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पत्रकार पंकज त्रिपाठी पिंकी भदौरिया, गजेंद्र भदौरिया, विक्रम सिंह, इरशाद अहमद, विवेक पचौरी जैसे कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।