रीवा बाढ़ प्रभावित तराई अंचल के देवखर पहुंचीं पूर्णिमा तिवारी, ग्रामीणों का जाना हाल

रीवा बाढ़ प्रभावित तराई अंचल के देवखर पहुंचीं पूर्णिमा तिवारी, ग्रामीणों का जाना हाल

देवखर/तराई अंचल - प्राकृतिक आपदा के चलते तराई अंचल के ग्राम पंचायत देवखर मैं पुल डूब जाने के कारण संपर्क और लगातार बारिश और बाढ़ के कारण ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी गंभीर स्थिति का जायजा लेने मध्य प्रदेश भाजपा की सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तिवारी देवखर पहुंचीं और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण कहीं लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं तो कहीं किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्णिमा तिवारी ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की मदद से दवाइयों के साथ डॉक्टरों की टीम एवं राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाई गई, जिससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली। पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और संगठन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनकी फसलें बर्बाद हुई हैं या जिन्हें अन्य किसी प्रकार का नुकसान हुआ है, उनकी स्थिति का जायजा लेकर नियमानुसार राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बाढ़ का पानी कम होने तक नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post