कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रात दस बजे किया संजय गांधी हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रात  दस बजे किया संजय गांधी हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण 

रीवा - कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने संजय गांधी अस्पताल का रात दस बजे निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड सहित कई वार्डों का भ्रमण करके उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इमरजेंसी वार्ड के बाहर साफ सफाई ठीक न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित प्रभारी डीन डॉक्टर मनोज इंदुरकर को रोगी के साथ केवल एक अटेंडेंर के रहने की अनुमति देने तथा साफ सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की सुरक्षा के इंचार्ज इस बात पर विशेष ध्यान दें कि वार्ड में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके । रोगियों से मिलने का समय निर्धारित कर दें और केवल निर्धारित समय में ही अटेंडर को रोगी के पास जाने दे ।कलेक्टर ने ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में पुराने गद्दो के खुले में पड़े होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए  इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन मुख्य कार्य पालन  अधिकारी जिला पंचायत समिति सृष्टि देशमुख एसडीएम डॉक्टर अनुराग तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post