![]() |
जन्मदिवस की पूर्व बेला पर संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने माधव आश्रम पहुंचे अखिलेश राय rai Aajtak24 News |
सीहोर - श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम के मुख्य सूत्रधार संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश राय आज जन्म दिवस की पूर्व बेला पर श्रीमाधव महाकाल आश्रम पहुंचे। सर्वप्रथम सर्व देवीमय गौमाता का पूजन किया। इसके पश्चात भगवान श्री रामपाल के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर धर्म रक्षक संत पंडित दुर्गा प्रसादजी कटारे बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ में श्रीमाधव महाकाल आरोग्य आश्रम के चरण सेवक कथा व्यास परम गौभक्त संत पंडित मोहितरामजी पाठक द्वारा श्री अखिलेश राय का मंगल तिलक किया। इसके पश्चात दीपमाला प्रज्वलित कर ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। इसी के साथ आश्रम पर उपस्थित सभी आश्रम परिवार द्वारा श्रीराय का पुष्प हार फूल माला शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया। समाजसेवी श्री राय ने भी संपूर्ण आश्रम परिवारों, सभी गणमान्य नागरिक, साधु संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां भी आश्रम परिवार को मेरी आवश्यकता होगी में उपस्थित रहूंगा। श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम रामगढ़ में भव्य महाकाल मंदिर का निर्माण सभी के सहयोग से पूर्ण होगा। इस मौके पर आश्रम के संरक्षण मार्गदर्शक श्री दुर्गा प्रसाद जी कटारे बाबा द्वारा अखिलेश राय को पुष्प माला पहना मस्तक पर मंगल तिलक किया गया। अंतर्राष्ट्रीय संत मोहित राम जी पाठक द्वारा अखिलेश राय को आशीर्वाद प्रदान किया । इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा संगीतमय कीर्तन किया। आश्रम के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, किशोर कौशल, जितेंद्र तिवारी, हरिओम शर्मा दाऊ, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, आश्रम की अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता राठौर, अरुण व्यास, मनोहर राय, विनोद शर्मा, राजेंद्र चौधरी, प्रवीण तिवारी, रामबाबू सक्सेना, बृजेश पाराशर, भंवर लाल परमार, स्वतंत्र पाठक, अभिमन्यु भावसार, नयन जोशी, मथुरा प्रसाद सेन, लक्ष्मण चौकसे, अशोक चौहान, सुरेश राठौर, सुरेश जाधव, रुपेश तिवारी, तुलसीराम परमार, शैलेंद्र चंदेल, नितिन उपाध्याय, ओम प्रकाश अग्रवाल, अर्जुन मेवाड़ा, अशोक सोनी, सीताराम यादव, एल एल सेन, सुनील राय, सत्यम राठौर, दीपेश राठौर नट्टू , तुषार सोनी, समीर सेन, विजय यादव, विशाल पाटीदार, श्रीमती रामा छत्ररानी बहन उर्मिला गुप्ता, कविता जाधव, सीमा सक्सेना, सलोनी वर्मा, मनोहर जायसवाल, खूबी लाल विश्वकर्मा, नवीन चौधरी, ऋतिक पाठक, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ समाज सेवी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Akhilesh Rai reached Madhav Ashram on the eve of his birthday to receive blessings from the saints.