भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया kiya Aajtak24 News



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया kiya Aajtak24 News 

पन्ना - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने  पन्ना के होटल शान्वी लेंडमार्क में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए विरासत टैक्स और ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। वहीं खजुराहो-पन्ना लोकसभा क्षेत्र की जनता का मतदान के लिए आभार जताया। साथ ही यह आश्वासन दिया कि उनके अतुलनीय मत का कर्ज वह आगामी 5 सालों में विकास के नये आयाम स्थापित करके चुकाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्राथमिकता देश के गरीब हैं, लेकिन कांग्रेस की प्राथमिकता एक विशेष समुदाय है। ‘इटालियन’ कांग्रेस ‘अमेरिकन’ टैक्स को भारत में लागू करना चाहती है, कांग्रेस के इन खतरनाक इरादों और देश की जनता के बीच मोदी सरकार एक दीवार बनकर खड़ी है। जनता के धन को लूटना, देश की संपत्ति को लूटने, कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है। विरासत टैक्स के बहाने अपने पूर्वजों की संपत्तियां, घुसपैठियों को कांग्रेस सौंपना चाहती है। सैम पित्रोदा के बयान ने कांग्रेस का मकसद साफ और स्पष्ट कर दिया है कि वह बहुसंख्यकों की संपत्ति को जब्त कर इसे अल्पसंख्यकों के बीच वितरित करने का इरादा रखती है। 

कांग्रेस के मंसूबे सफल नहीं होंगे ये मोदी की गारंटी है

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चेहरे से पूरी तरह नकाब उतर गया है। कांग्रेस के प्रथम परिवार के सलाहकार सैम पित्रोदा जैसे ‘छोटे-छोटे टाईम बाम्ब’ कांग्रेस में बैठे हैं जो देश के बाहर जाकर भारत में ‘षड्यंत्र के धमाके’ कर रहे हैं। भारत में कांग्रेस आम आदमियों को जेब खाली करने के लिए 45 से 55 प्रतिशत विरासत टैक्स लगाने की बात कांग्रेस कर रही है, सैम पित्रोदा जिस अमेरिकन टैक्स की बात कर रहे हैं, वहां (अमेरिका में) भी इस टैक्स पर विवाद है। अमेरिका के सिर्फ 6 राज्यों में इस टैक्स को वसूलने की व्यवस्था है, लेकिन लूटो और शासन करों की नीति पर चलने वाली ‘इटालियन’ कांग्रेस ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ देखते हुए इस टैक्स को भारत में लागू करने की बात कर रही है। एक तरफ यह टैक्स लादकर आम जनता को तबाह करेंगे। जनता की  संपत्तियों को जबरन कब्जे में लेंगे, फिर घुसपैठियों को देंगे, जिनका भारत से कोई संबंध नहीं है. यह तो अच्छा हुआ कि 2014 में कांग्रेस की विदाई हो गई, वरना कांग्रेस तभी लागू कर चुकी होती।

7 लाख पर नहीं लगता कोई टैक्स, कांग्रेस लेगी 1 लाख पर करीब 40 प्रतिशत

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज अगर आपकी सालाना आय 5 लाख है तो भाजपा आपकी आय पर कोई टैक्स नहीं लगाती, लेकिन सैम पित्रोदा की स्कीम कांग्रेस सत्ता में आकर लागू करेगी तो जनता को  1 लाख सालाना आय पर करीब 30 से 40 प्रतिशत कांग्रेस को देना होगा। आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन किया था, कांग्रेस को लगता है कि यही उसके फायदे का रास्ता है और आज एक बार फिर कांग्रेस सत्ता की कुर्सी के लिए छटपटा रही है। कांग्रेस फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रही है। इंदिरा गांधी के निधन के बाद उनकी विरासत का एक हिस्सा उनके बच्चों के मिलने से पहले सरकार ने छीन लिया था, क्योंकि कांग्रेस ने पहले भी ऐसा कानून बनाया था, लेकिन अपनी संपत्ति को बचाने के लिए इंदिरा गांधी के पुत्र और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर कानून को खत्म कर दिया था और इंदिरा गांधी की पूरी संपत्ति बिना टैक्स दिए अपने नाम कर ली थी। कांग्रेस नेता देश की जनता पर विरासत टैक्स लगाकर उनकी आधी संपत्ति लूटना चाहती है। आज इसलिए देश कह रहा है कि ‘’कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

राहुल गांधी बार-बार कह रहे संपत्तियों की जांच कराएंगे

श्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कहा था कि ‘’देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। शाही परिवार के शहजादे राहुल गांधी देश की संपत्ति और महिलाओं के गहने-जेवरों का सर्वे कर जब्त करने और उसे अपने वोटबैंक में बांटने की सार्वजनिक रूप घोषणा कर रहे हैं। हमारी माताओं-बहनों के पास मौजूद सोने के आभूषण केवल विशेष अवसरों पर पहनने के लिए नहीं है, बल्कि वह स्त्री धन होता है और उसे बहुत पवित्र माना जाता है। अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर कानून बदलकर माताओं और बहनों की संपत्ति और उनके मंगलसूत्र पर है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब जनता की कमाई और संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी का कहना है कि उनकी सरकार बनने पर कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी संपत्ति है, किसके पास कितना धन है, कितने मकान है, उन सब की जांच करवाई जाएगी। कांग्रेस सत्ता में आने पर मध्यप्रदेश के कुशवाहा, यादव, गुर्जर, गड़रिया और धाकड़ प्रजापति समाज के आरक्षण को छीन कर अपने चहेते वोट बैंक को देने का मन बना कर बैठी है।


bhaajapa pradesh adhyaksh va khajuraaho saansad shree vishnudatt sharma ne panna mein patrakaar-vaarta ko sambodhit kiya

panna - bhaarateey janata paartee ke pradesh adhyaksh va khajuraaho saansad shree vishnudatt sharma ne panna ke hotal shaanvee lendamaark mein patrakaar-vaarta ko sambodhit karate hue viraasat taiks aur eeveeem par supreem kort ke phaisale ke baad kaangres sahit any vipakshee dalon par jamakar nishaana saadha. vaheen khajuraaho-panna lokasabha kshetr kee janata ka matadaan ke lie aabhaar jataaya. saath hee yah aashvaasan diya ki unake atulaneey mat ka karj vah aagaamee 5 saalon mein vikaas ke naye aayaam sthaapit karake chukaenge. pradesh adhyaksh shree sharma ne kaha ki pradhaanamantree shree narendr modee jee kee praathamikata desh ke gareeb hain, lekin kaangres kee praathamikata ek vishesh samudaay hai. ‘itaaliyan’ kaangres ‘amerikan’ taiks ko bhaarat mein laagoo karana chaahatee hai, kaangres ke in khataranaak iraadon aur desh kee janata ke beech modee sarakaar ek deevaar banakar khadee hai. janata ke dhan ko lootana, desh kee sampatti ko lootane, kaangres apana janmasiddh adhikaar samajhatee hai. viraasat taiks ke bahaane apane poorvajon kee sampattiyaan, ghusapaithiyon ko kaangres saumpana chaahatee hai. saim pitroda ke bayaan ne kaangres ka makasad saaph aur spasht kar diya hai ki vah bahusankhyakon kee sampatti ko jabt kar ise alpasankhyakon ke beech vitarit karane ka iraada rakhatee hai. kaangres ke mansoobe saphal nahin honge ye modee kee gaarantee hai pradesh adhyaksh shree sharma ne kaha ki kaangres paartee ke chehare se pooree tarah nakaab utar gaya hai. kaangres ke pratham parivaar ke salaahakaar saim pitroda jaise ‘chhote-chhote taeem baamb’ kaangres mein baithe hain jo desh ke baahar jaakar bhaarat mein ‘shadyantr ke dhamaake’ kar rahe hain. bhaarat mein kaangres aam aadamiyon ko jeb khaalee karane ke lie 45 se 55 pratishat viraasat taiks lagaane kee baat kaangres kar rahee hai, saim pitroda jis amerikan taiks kee baat kar rahe hain, vahaan (amerika mein) bhee is taiks par vivaad hai.

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News