भाजपा की कामकाजी बैठक का हुआ आयोजन hua aayojan Aaj Tak 24 news

 

भाजपा की कामकाजी बैठक का हुआ आयोजन hua aayojan Aaj Tak 24 news 

शाजापुर - भारतीय जनता पार्टी मंडल मोहन बड़ोदिया द्वारा मांगलिक भवन में कामकाजी बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा वरिष्ठ तेजसिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश भिलाला आदि अतिथियों ने बैठक को संबोधित किया। बैठक के दौरान मेरी माटी मेरा देश अभियान, वसुधा वंदन अभियान के तहत गांव-गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित करना, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 3 दिन हर घर तिरंगा अभियान चलाना आदि अन्य विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री संदीप पाटीदार ने किया। बैठक में भाजपा वरिष्ठ मुरलीधर टेलर, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बैरागी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, डंगीचा सरपंच दिनेश पाल, खोरिया सरपंच अनिता पाटीदार, संतोष आचार्य, मनोज शर्मा, मनोज शर्मा बिजाना, महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार मीडिया प्रभारी ने माना। 



Post a Comment

Previous Post Next Post