![]() |
खंडवा सांसद पाटिल का राहुल गांधी पर बयान par bayan Aaj Tak 24 news |
खरगोन - मानहानि केस में गुजरात की न्यायपालिका द्वारा राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा सुनाने के बाद उनकी संसदीय सदस्यता भी समाप्त हो गई है। बीते दो दिन तक चले इस राजनितिक घटनाक्रम से जहाँ आक्रोशित कांग्रेस सड़को पर आ गई है तो वही भाजपा मंत्री,सांसद एवं नेता भी राहुल गांधी पर जमकर बयानबाजी कर रहे है। शनिवार को राजनितिक दौरे के तहत खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बड़वाह पहुंचे। विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भागीदारी के बाद मिडियाकर्मियों से चर्चा में राहुल गांधी पर सांसद पाटिल बोले की राहुल गांधी अपने आप को देश राजकुमार मान के चल्र रहे थे,लेकिन ये एक लोकतांत्रिक देश है। लेकिन राहुल गांधी खानदान ने कभी देश के लोकतंत्र पर विश्वास नही किया।इन्होने हमेशा इसे अपनी जागीर समझा।सांसद ने कहा की मैं देश की न्यायपालिका को धन्यवाद देते हुए,ऐसे लोगो को के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए,जो अपने आपको देश के कानून से बड़ा समझते है। कार्यवाही भेदभावपूर्ण नही-कांग्रेस ने इस पुरे मसले को राजनितिक रंग देते हुए इसे राहुल गाँधी के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्यवाही बताया।इस पर भी सांसद ने कहा की यह देश में कोई पहला मौका नही है जब किसी मामले में दोषी पाए जाने पर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई हो।लालूप्रसाद यादव सहित अन्य नेताओ के आपको उदाहरण मिल जाएंगे।राहुल गांधी को उनके किए के परिणामो की सजा मिली है।अपमानित करना कांग्रेस की प्रवृत्ति-राहुल गाँधी पर हमलो के साथ सांसद ने पुरे मामले को जातिगत अपमान से जोड़ते हुए कहा की किसी समुदाय को अपमानित करना कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। उन्होंने कहा की देश के जननायक मोदी जी जिन्होंने देश विदेश में भारत का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने उन पर जातिगत हमला करने के साथ ही देश के पिछड़ा(ओबीसी) समुदाय को भी अपमानित करने का राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी ने किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लादूराम साहू को बड़वाह विधानसभा का विधानसभा संयोजक बनाया गया है।शुक्रवार शाम को इसकी घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इसकी घोषणा की।शनिवार दोपहर करीब 4 बजे सांसद पाटिल ने भी लादूराम साहू के निवास पर पहुँचकर बधाई दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,जितेन्द्र सुराणा सहित नगर के भाजपा पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।उन्होंने साहू को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया एवं मिठाई भी खिलाई। जन्मदिवस पर कटवाया केक-इसके बाद सांसद-विधायक भाजपा नगर मंडल महामंत्री रवि एरन के घर भी पहुंचे।यहाँ उन्होंने एरन को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी। साथ ही भाजपा नेता दीपेश विजयवर्गीय की जुड़वाँ बेटियों केशवी एवं कुंजल के भी जन्मदिन पर उन्हें आशीष दिया। इस दौरान भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments