पथरिया विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में शुरू हुआ पंच कल्याणक महोत्सव panch kalyanak mahotsav ka aayojan Aaj Tak 24 news |
दमोह - जिले के पथरिया स्थित विरागोदय तीर्थ में 1 फरवरी धार्मिक अनुष्ठान पंच कल्याणक महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, जो 15 फरवरी तक चलेगी। इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से आचार्य मुनि और आर्यिका संघ पथरिया के विरागोदय तीर्थ पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विशुद्ध सागर महाराज 32 मुनिराजो के साथ पथरिया पहुंचे जहां पर उनकी भव्य अगवान गई। करीब 1 माह पहले ही विरागोदय तीर्थ में धार्मिक आयोजन की तारीख तय हो चुकी थी और तभी से इनका आना शुरू हो गया था। सभी संत, मुनि, आचार्य और आर्यिका संघ पथरिया के जैन मंदिर में ठहर रहे थे। उधर तीर्थ स्थल पर धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही थी। बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान की शुरूआत पर आचार्य विराग सागर महाराज के साथ सभी संत विरागोदय तीर्थ पहुंचे थे। सुबह से संतों की अगुवाई करने के लिए पूरे नगर को सजाया गया था। हजारों लोगों की भीड़ बैंड बाजों की धुन के साथ आचार्य, मुनिवर और आर्यिका संघ को लेकर विरागोदय तीर्थ पहुंचे थे। प्रत्येक दिन संतों के आने का क्रम चल रहा है, जिनकी भव्य अगवानी कर उन्हें विरागोदय तीर्थ तक पहुंचाया जा रहा है। महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी ने अपने संतो के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हए उनकी अगवाई कर रहे हैं।