![]() |
घर घर पहुंचे विहिप बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता rajya ki khabar |
शाजापुर - घर घर पहुंचे विहिप बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता मोहन बड़ोदिया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के द्वारा मोहन बड़ोदिया प्रखंड में हितचिंतक अभियान, बजरंग दल भर्ती अभियान चलाया जा रहा है पूरे भारतवर्ष में एक साथ हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में मालवा प्रांत के शाजापुर विभाग के शाजापुर जिले के सभी सातों प्रखंड सहित मोहन बड़ोदिया प्रखंड में भी हितचिंतक अभियान बजरंग दल भर्ती अभियान सतत 15 दिनो से जारी है हितचिंतक अभियान 6 नवंबर से 20 नवंबर तक चला। विहिप जिला उपाध्यक्ष श्याम पाटीदार ने बताया कि मोहन बड़ोदिया प्रखंड में 1200 हित चिंतक सदस्य दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति बहने एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं नए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य विहिप के कार्यकर्ताओं ने किया है हित चिंतक अभियान के अंतर्गत बजरंग दल भर्ती अभियान में देश धर्म संस्कृति गौ माता की रक्षा सुरक्षा के लिए बजरंग दल के आयाम सेवा सुरक्षा और संस्कार पर कार्य किया जाता है, लव जिहाद से बहन बेटियों की सुरक्षा, गौमाता की रक्षा आने वाले समय में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे भारतवर्ष में गीता जयंती पर पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाले जाएंगे। जानकारी देते हुए जिला सत्संग प्रमुख हरीश आर्य फौजी ने बताया कि युवा, दुर्गा वाहिनी की बहने, डॉक्टर, शिक्षक एवं विभिन्न संगठनों के नागरिकों से आह्वान किया है देश धर्म की रक्षा के लिए बजरंग दल से जुड़े हितचिंतक अभियान से जुड़े। निप्र
नोट फोटो। हितचिंतक अभियान से जोड़ते विहिप कार्यकर्ता।
0 Comments