मिशन हंड्रेड वाटर वर्कशॉप हुई संपन्न* mission hundreds water workshop hui sampanna

 *मिशन हंड्रेड वाटर वर्कशॉप हुई संपन्न* 

   

मिशन हंड्रेड वाटर वर्कशॉप हुई संपन्न*  mission hundreds water workshop hui sampanna
       

 दमोह,23 सित.। दमोह जिले के किसानों की खुशहाली के लिए व पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जल संवर्द्धन के लिऐ आगामी ग्रीष्म काल में आधा हेक्टेयर क्षेत्रफल से बड़े सार्वजनिक उपयोग के तालाबों आदि जल भराव वाले क्षेत्रों का पानी सूखने के बाद गहरीकरण होना है। सूखे हुए तालाबों की कृषि योग्य उपजाऊ मिट्टी (सिल्ट) (जिसे गाद भी कहते हैं) वैज्ञानिक परीक्षण के बाद किसानों को उनके खेतों में डालने - फैलाने के लिऐ मुफ्त (फ्री) उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ेगी। बरसाती पानी का जल भराव बढ़ेगा। पशुओं को पीने का पानी व किसानों को सिंचाई हेतू पर्याप्त जल मिलने की संभावनाएं बढ़ जायेंगी।  चिकनी उपजाऊ मिट्टी तालाबों से निकलने के बाद जमीन के बंद छिद्र खुल जायेंगे जिससे जमीन में पानी अवशोषण की क्षमता भी बढ़ेगी। अतः गांव की जमीन का जल स्तर बढ़ेगा। कुओं वा नल कूपों में भी पर्याप्त पेय जल उपलब्ध हो सकेगा।

 


          

   भारतीय जैन संघठन के पूना स्थित केंद्रीय मुख्यालय से मध्य प्रदेश दौरे पर निकली तीन सदस्यीय जल संवर्द्धन विषय विशेषज्ञों की टीम ने दमोह की जैन धर्मशाला के निकट पारस पैलेस के सार्वजिक सुसज्जित भवन में दमोह चेप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्कशॉप का अयोजन किया। लगभग 150 महिला पुरुषों ने वर्कशॉप अटेंड की। भारतीय जैन मिलन के प्रोजेक्ट  " मिशन हंड्रेड वाटर सफि सियेंट डिस्ट्रिक्ट "  में मध्य प्रदेश के बड़वानी, खंडवा, विदिशा, गुना, दमोह, सिंगरौली ये छः जिले अस्पायरेशिनल (सिंचाई जल के लिए अति संवेदन शील कमी वाले) घोषित हुए हैं। नीति आयोग ने भारत के 452 जिले अस्पायरेशिनल घोषित किए हैं। निः शुल्क सेवा कार्य करने वाली सबसे बड़ी एन.जी. ओ. संस्था  " भारतीय जैन संघठन " ने इस वर्ष 100 जिलों में शासन को सहयोग कर मिशन हंड्रेड  सफल करने का  बीड़ा उठाया है। सामाजिक सहयोग से अपने वेलेंटियर को प्रशिक्षित व प्रेरणा देने दमोह में वर्कशॉप का अयोजन 22 सित. गुरुवार किया गया। वॉयलेंटियर के लिए रजिस्टर्ड चेप्टर (शाखायें) बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमति मुक्ता बजाज की टीम महीला जैन मिलन नगर शाखाय की वीरांगनाओं द्वारा भगवान महावीर प्रार्थना से मंगलाचरण किया गया। प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन पूना से पधारे अतिथि टेक्निकल एक्सपर्ट महेश कुलकर्णी ने किया। अशोक पवार व देवेंनरप्पा ने योजना को समझाया। बीजेएस के जिलाध्यक्ष राकेश पलंदी ने भारतीय जैन संघठन के स्वरुप पर प्रकाश डाला। भू विज्ञानी डॉ. सत्येंद्र जैन ने भूमि में जल संवर्द्धन प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया। स्मार्ट गर्ल ट्रेनर श्रीमति एकता - सुबोध बजाज सहित, उपस्थित पार्षदों व सरपंचों का स्वागत सम्मान किया गया। जिला महामंत्री ऋषभ जैन सहित दमोह चैप्टर(शाखा) के अध्यक्ष महेन्द्र जैन करूणा, मंत्री विनय जैन बनगांव, कोषाध्यक्ष संदीप जैन पं. सचिव, अनिल जैन शिक्षक, अवध जैन शिक्षक, एड. विकल्प जैन ने विशिष्ठ अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया।

        कुंडलपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री सन्तोष सिंघई, वर्तमान अध्यक्ष श्री चंद्रकुमार सराफ, मंत्री रूपचंद जी, दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष श्री सुधीर सिंघई, मंत्री पदम चंद खाली, भारतीय जैन मिलन के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर नेमकुमार सराफ, पर्यावरण विद डॉ. एल. सी.जैन, पारस जैन, सोनू नेता, अमित त्यागी, शैलेंद्र मयूर, राजेश ओशो, दिलेश चौधरी, जिनेंद्र उस्ताद, संजीव शाकाहारी, जैन मिलन अध्यक्ष सुधीर डब्लू, सचिन मोदी, उमेश जैन नोहटा, श्रीमति अमृता जैन, डॉ. प्रदीप शास्त्री, अनिल फोटो, अनिकेत जैन, सुशील जैन सहित अनेकों गणमान्यों की उपस्थिति में "मिशन हंड्रेड वाटर" वर्कशॉप सम्पन्न हुई। अंत में जिला सचिव इंजी. रिषभ जैन ने सभी का आभार माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post