निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं को भूलकर विभीषण के बल पर 23 और 24 कैसे जीतेगी भाजपा सच्चे कार्यकर्ताओं में आक्रोश nishthawan bhajpa karykarta

 निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं को भूलकर विभीषण के बल पर 23 और 24 कैसे जीतेगी भाजपा सच्चे कार्यकर्ताओं में आक्रोश

निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं को भूलकर विभीषण के बल पर 23 और 24 कैसे जीतेगी भाजपा सच्चे कार्यकर्ताओं में आक्रोश nishthawan bhajpa karykarta


धरमपुरी (गौतम केवट) :- भारतीय जनता पार्टी नगर धरमपुरी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश धरमपुरी नगर में हुई नियुक्तियों के विरोध में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को घेरा और अपना विरोध प्रदर्शन किया एक एक कार्यकर्ता जवाब मांग रहा है पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वालों को पदाधिकारी क्यों बनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अपमान है धरमपुरी नगर में लगातार पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है। अवसरवादी लोगों पर भरोसा जताया जा रहा है निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है ऐसे में भाजपा 2023 में मध्य प्रदेश और 2024 में केंद्र में कैसे जीतेगी और लगे हाथ नगर पालिका चुनाव भी सिर पर आ रहे हैं।हमेशा से समर्पित रहे दरी उठाने वाले सब को पानी पिलाने वाले कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर कर अवसरवादी और भाजपा के खिलाफ निर्दलीय लोगों का साथ देने वालों को पदों से नवाजा जा रहा है आखिर ऐसा क्यों किसके इशारे पर किया जा रहा है।जिन्हें भाजपा से निष्कासित कर देना था उन्हें पदों से नवाजा जा रहा है आखिर ऐसा क्यों अभी समय है वरिष्ठ जन चै त जाएं वरना हमेशा याद रखें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की वह चंद लाइने  जीरो से शिखर पर नैतिकता के आधार पर आम जनमानस के दिलजीत के कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ा के जाया जाता है। और भाजपा शिखर पर पहुंची और कार्यकर्ताओं की कदर नहीं हुई तो उस शिखर से जीरो पे आने में जरा सी देर नहीं लगेगी।



अभी समय है संभल जाए।

जिन लोगों ने नगर परिषद चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया निर्दलीय का काम किया उन्हे प्रोत्साहन दिया जा रहा है पार्टी को हराने के लिए ईनाम दीया जा रहा है ये सरासर गलत सब कार्यकर्ता इसका विरोध करते है। भारतीय जनता पार्टी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्याम प्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह आगे बढ़ाया था । नैतिकता और नैतिक मूल्यों की रक्षा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है।


 ध्यान देना जरूरी है निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कद्र करते हुवे उन्हें सम्मानजनक पद से सुशोभित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments