श्री नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह
शिव भक्तों ने निकाली झूमती हुई कलश यात्रा
नेपानगर (अश्विनी तिवारी) - 07/08/2022 नेपानगर 7 नंबर गेट के रामलीला मैदान पर श्रावण के पवित्र मास में श्री शिव मंदिर का निर्माण किया गया एवं तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रथम दिवस कलश यात्रा दूसरे दिन शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं सुन्दर कांड व 09/08/2022 को महा प्रसादी (भंडारा) का आयोजन रखा गया है।
समिति द्वारा समस्त नगर जनता से विनम्र निवेदन किया गया है कि इस महा अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।
आपको बता दे कि रामलीला मैदान पर पहले से ही निरंतर धार्मिक कार्य किए जाते हैं यहां 20 वर्षों से दुर्गा माता की स्थापना की जाती हैं ओर समय समय पर सभी धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*