किसानों को बाजार से महंगे दामो में खाद खरीदना और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है
धरमपुरी (गौतम केवट) - धार जिले की तहसील क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर 23 अगस्त को कांग्रेस द्वारा पूर्व कृषि मंत्री एवम कसरावद विधायक सचिन यादव एवम नर्मदा घाटी विकास विभाग के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुक्षी विधायक सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल के नेतृत्व में कुक्षी के कृषि उपज मंडी परिसर में हजारों किसानों के साथ एक जनसभा मंगलवार दोपहर के समय आयोजित की गई। पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस की सरकार सदैव किसानों के हितों में कार्य करने वाली रही है। 15 वर्ष भाजपा सरकार के बाद जब प्रदेश की जनता पुनः कांग्रेस सरकार को काबिज किया तब कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार पहला और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के अन्नदाता को कर्जमुक्त करने का काम किया। 27 हजार किसानों के हमारी सरकार ने कर्ज माफी का काम किया है लेकिन एक चुनी हुई सरकार को भाजपा ने गिराकर काला काम किया है इन्होंने किसानों साथ खिलवाड़ किया है। किसानों की खाद समस्या पर संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि मंगलवार पोटाश एव अन्य खाद महंगा हो गया है उसका वजन भी कम हो गया है। रसायनिक खाद की उपलब्धता में सरकार की नीति के कारण किसानों तक खाद समय पर नही मिल पा रहा है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम कुक्षी विधायक सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कुक्षी क्षेत्र के किसान को अपनी फसल के लिए समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है, जिससे किसानों को नुकसानी झेलना पड़ सकती है। आदिम जाति सहकारी समितियों द्वारा जिन किसानों का परमिट है या फिर जो समिति के सदस्य हैं, सिर्फ उन्हीं को खाद दिया जा रहा है। कई बार समितियों में खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान बार-बार चक्कर काटते हैं तथा कई बार सुबह से शाम तक बैठने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। जिन किसानों का समिति में खाता नहीं है, उन्हें तो खाद ही नहीं दिया जा रहा है। नगद खरीदी के लिए क्षेत्र के किसानों को 30 से 35 किलोमीटर दूर कुक्षी आना पड़ता है जंहा नकद में खाद बिक्री मार्केटिंग फेडरेशन गोदाम एव मार्केटिंग सोसायटी केवल दो केंद्र पर की जा रही है किंतु वहां भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलता है। जिस कारण किसानों को बाजार से महंगे दामो में खाद खरीदना पड़ रहा है। जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिले इसलिए सभी सोसायटीयो में नगद बिक्री केंद्र खोले जाए ताकि किसान को वही पर खाद उपलब्ध हो उन्हें कोई कठिनाई न हो। सरदार सरोवर के डूब क्षेत्र के पुनर्वास पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमारे पूर्व की भाजपा सरकार ने पुनर्वास के अवार्ड में देरी की जिससे एक बड़ा आंदोलन तैयार हो गया था कांग्रेस की कमलनाथ जी की सरकार में जब में स्वयं इस विभाग का मंत्री बना तुरंत 5 लाख के पेकेज डूब प्रभावितों को दिए। डही क्षेत्र के लिए 2200 करोड़ की डही उद्दवहन योजना का शिलान्यास कर उसका कार्य प्रारंभ करवाया। क्षेत्र में हो रही विद्युत मोटर पंप की चोरी पर आक्रोशित होते हुए कहा की पुलिस प्रशासन शीघ्र चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए क्षेत्र में पुलिस प्रशासन गश्त बढ़ाए चेतावनी देते हुए कहा की अगला आंदोलन पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया जाएगा।
पुनर्वास पर दिया ज्ञापन
पूर्व कैबिनेट ने किसानों की खाद आपूर्ति, एवम विभिन्न समस्याओं के साथ सरदार सरोवर के डूब क्षेत्र के पुनर्वास के पेकेजो में अनियमितता, एवम अवार्ड में देरी , 5 लाख 80 हजार के पैकेज में अनियमितता पर कृषि विभाग के उप संचालक एवम स्थानीय तहसीलदार को मांगो का ज्ञापन दिया।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*