सेवा कार्य कर मनाया भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिवस
रतलाम (यूसुफ बोहरा) - भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी का जन्मदिन जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा रतलाम के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भारती छात्रावास पहुंचकर मनाया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम भारत माता की पूजा अर्चना एवं आरती की गई तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भारती के छात्रों को स्पोर्ट्स किट भेंट कर अल्पाहार करवाया। छात्रों ने गीत गाकर प्रदेश अध्यक्ष जी को जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, जिलाउपाध्यक्ष गौरव मूणत,मानवेंद्र सिंह,जिला मंत्री शुभम चौहान, संजय जाट,लोकेश अरोड़ा, जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत जिला सहकार्यालय मंत्री शिवम मूणत,जिला सह सोश्यलमीडिया प्रभारी सिद्धार्थ मूणत, प्रतीक विजयवर्गीय, मण्डल अध्यक्ष चिराग असरानी, राजेश बैरागी,आयुष पडियार, आदि उपस्थित थे
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*
0 Comments