नगर में मनाई गई परशुराम जी की जयंती
चांद/छिंदवाड़ा (राजेन्द्र डेहरिया) - स्थानीय माता मंदिर परिसर में नगर के ब्राह्मण समुदाय के द्वारा परशुराम जी की जयंती मनाई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ सभी विप्र मंडलों द्वारा वैदिक मंत्रों से भगवान परशुराम जी का पूजन संपन्न किया गया। साथ ही अपने अपने विचार भी रखे गए जिसमें मुख्य रूप से अतिथि सतीश मिश्रा, वरिष्ठ शिवनारायण शर्मा , गोविंद शुक्ला, श्रीकांत दीक्षित द्वारा भगवान परशुराम जी पर विचार व्यक्त कर समाज हेतु मार्गदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में हितेश शर्मा, हरिनारायण शर्मा, यशवंत वैष्णव, हरीश शर्मा, ऋषि वैष्णव, अखिलेश तिवारी, संतु महाराज, नीलकंठ शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, गरीब दास शर्मा, रंजीत शास्त्री, तरुण शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, हितेश शर्मा जी, आनंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, गगन उपाध्याय, दुर्गेश शर्मा सहित सभी विप्र गण उपस्थित रहे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*