चाँद भाजपा मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन
चांद/छिंदवाड़ा (राजेन्द्र डेहरिया) - कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत चांद भाजपा मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक पंडित रमेश दुबे मंडल प्रभारी शिव मालवीय सह प्रभारी हिमाचल ठाकुर द्वारा कहा गया कि हमें संगठन के विस्तार एवं संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षित होकर हमें दृढ़ संकल्पित होकर मजबूती से काम करना जरूरी है। आगे अपने वक्तव्य में बूथ लेवल पर 22 प्रकार के जो कार्य है उन पर भी प्रकाश डाला गया। चांद मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष कमेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ डॉ विजेंद्र सिंह, अरुण जैन, मंडल महामंत्री बनवारी माहौर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ मनोज चौरसिया, किसान मोर्चा मंडल प्रभारी योगेश सोलंकी, वरिष्ठ मुकेश चौरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी मोनू साहू, अमित चौधरी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, शक्ति केंद्र संयोजक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*