सुआधीन जैसवाल के निधन से क्षेत्र में शोक, विधायक नागेंद्र सिंह ने दी श्रद्धांजलि

सुआधीन जैसवाल के निधन से क्षेत्र में शोक, विधायक नागेंद्र सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रीवा। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक सुआधीन जैसवाल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह दिवंगत के गृह निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत के बड़े पुत्र रज्जन जैसवाल, छोटे पुत्र संजय जैसवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

आत्मीय संबंधों को याद कर भावुक हुए विधायक

विधायक नागेंद्र सिंह ने सुआधीन जैसवाल के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे व्यक्तिगत एवं आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि सुआधीन जी केवल क्षेत्र के सम्मानित नागरिक ही नहीं, बल्कि उनके लिए परिवार के सदस्य के समान थे। उनका अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक है और यह उनके लिए व्यक्तिगत एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सुआधीन जैसवाल का सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंध हमेशा स्मरणीय रहेंगे। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन वज्रपात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

गणमान्यजनों ने भी दी श्रद्धांजलि

शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान विधायक के साथ जिला महामंत्री बाबूलाल यादव, पीएसओ विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, नीलमणि मिश्रा, सुरेश तिवारी, प्रभात तोमर, रामहित जैसवाल और पंचम जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, शुभचिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता भी दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और परिवार को संबल प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post