जिला सीईओ रोहित सिसोनिया ने प्लॉस्टिक मुक्त ग्राम बनाने हेतु दिलाई शपथ
बुरहानपुर (नवीन आड़े) - स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार स्वच्छता के लिए ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ द्वारा प्लॉस्टिक मुक्त विषय पर उपस्थितजनों को शपथ दिलाई गई। इस अभियान में स्वच्छता की शुरूआत आपके साथ, प्लॉस्टिक मुक्त/संबंधित ग्राम अभियान, शौचालय सुधारों अभियान, कीचड़ मुक्त ग्राम अभियान, स्वच्छता श्रमदान अभियान इत्यादि थीम निर्धारित है। अभियान के तहत उत्कृष्ट ग्राम एवं ग्राम पंचायतों को प्रत्येक स्तर पर जनपद/जिला/राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने हेतु जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने संबंधितों को आवश्यक निर्देश प्रेषित किये है।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*