भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ में नवनियुक्त नगर अध्यक्षों का स्वागत
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर जिला धार भारतीय जनता पार्टी के संगठन कार्य को मजबूत करने के लिए पीथमपुर नगर मंडल में विभिन्न प्रकोष्ठो पर नवीन दायित्वो पर नियुक्तियां की गई। नियुक्तियों में पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष डॉ कृपाराम मुकाती, राहुल चौधरी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती मनीषा पाटिल , प्रेमलता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सागौर पंकज पटेल जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिसेन सिंह कुलस्ते सहित सभी पदाधिकारियों का राम रतन पटेल नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले एवं नगर के कई भाजपा नेता शामिल हुए।
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष कविता संजय वैष्णव द्वारा दीप प्रज्जवलित का कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद वरिष्ठ नेताओ द्वारा उद्बोधन दिया । 29 मई को होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री जीवन रघुवंशी,महिला मोर्चा जिला मंत्री संध्या सूरजमल शर्मा, मीडिया प्रभारी कविता सिंह डाबी, देवेंद्र पटेल, प्रकाश धाकड़ पिंटू जायसवाल, सुभाष जायसवाल गणेश जायसवाल मुकेश पटेल इस्लाम पटेल अमृत जैन बालचंद प्रजापति तेजराम राठौर नरेंद्र सालासर कालू सिंह मारू इजराइल पटेल मोमिन पटेल बादशाह सूरजमल शर्मा शुभम पाराशर सुधा शर्मा आदि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*