पूरे देश मे 24 लाख घरो में यज्ञ किया जाना सुनिश्चित किया गया
राजोद (रामलाल सगित्रा) - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आवाहन पर विश्व मे फेली अशांति ओर महामारी से बचाव ओर साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार हो इस लिये पूरे देश मे 24 लाख घरो में यज्ञ किया जाना सुनिश्चित किया गया। जिस कड़ी में धार जिले की राजोद प्रज्ञा पीठ (शाखा) के अंतर्गत 350 घरों में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 8 से 12 के बीच एक साथ यज्ञ सम्पन्न हुए। यह सब गायत्री परिवार के सभी परिजनों के सहयोग से संपन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी राजोद प्रज्ञापीठ के सदस्य गौ सेवक राधेश्याम सगित्रा साजोद के द्वारा दी गई।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*
Tags
dhar-nimad