9 दिन की नवरात्रि साधना अनुष्ठान पूर्णाहुति नव कुंडी गायत्री महायज्ञ से संपन्न हुई
मनावर (पवन प्रजापत) - गायत्री शक्ति पीठ मनावर में 9 दिन की नवरात्रि साधना अनुष्ठान पूर्णाहुति नव कुंडी गायत्री महायज्ञ से संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में माताओं बहनों भाइयों की उपस्थिति रही और यज्ञ कर पूर्णाहुति संपन्न की गई। यज्ञ के क्रम में गायत्री परिवार के गिरधारी लाल मालवीय ने बताया कि मनुष्य जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व है हमें अपने बच्चों के संस्कार जरूर करवाना चाहिए ।गायत्री परिवार के द्वारा तीन माह से 5 माह की गर्भवती माताओं बहनों के गर्भ पूजन संस्कार कराए जाते हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी सही दिशा में चले और मोबाइल,टी वी से दूर रहें। इसी प्रकार से नामकरण , अन्नप्राशन , मुंडन , विद्यारंभ , दीक्षा ,जनेऊ , विवाह , अंत्येष्टि ,जन्म दिवस और विवाह दिवस आदि संस्कार गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न कराये जाते है। यह संस्कार सभी परिजन अपने बच्चों के लिए नई पीढ़ी के निर्माण के लिए शक्तिपीठ में आकर के करवा सकते हैं।
साथ ही गायत्री परिवार से जुड़कर उपासना, साधना, आराधना ,समय दान, और अंश दान कर अपने जीवन को सुख शांति से परिपूर्ण बना सकते हैं। यज्ञ में कलश पूजन सुखदेव पाटीदार के द्वारा , देव पूजन अखिलेश जायसवाल , और गुरु पूजन राजेंद्र पाटीदार द्वारा संपन्न किया गया।
यज्ञ कर्मकांड पंडित राकेश पुरोहित ने संपन्न करवाया। विजय सोलंकी द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये है। मुख्य रूप से मोहन अलावा, फूल सिंह नरगेश, सुरेश कुशवाहा, लव कुश पाटीदार ,पदम सिंह वास्केल एवं गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित थे। श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल, हनसा जयसवाल, आशा गोराना, जय श्री गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*