विश्व महिला दिवस पर स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन
मनावर (पवन प्रजापत) - 8 मार्च को पूरे विश्व में विश्व महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर मनावर तहसील के ग्राम टेमरनी में 6 स्व सहायता समूह की 62 महिलाओं के साथ डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर संस्था के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को विश्व महिला दिवस के संबंध में बताया गया साथ ही महिलाओं द्वारा वर्तमान समय में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के उदाहरण भी बताए गए। समूह में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए भी बताया गया। इसके साथ ही संस्था द्वारा कोरोना काल में आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एएनएम श्रीमती उषा वनवास द्वारा कोरोना के दोनों टीके लगवाने, बच्चों को टीके लगवाने एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए हाथों को सही प्रकार से साबुन द्वारा साफ करने के लिए जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में डीएससी संस्था के सावन व्यास, राधेश्याम तवर ,अर्चना पटेल एवं तुलसी चौहान द्वारा अपनी सहभागिता की गई।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*
0 Comments