गुर्जर देवसेना के तत्वाधान में मनाई पन्नाधाय जन्मजयंती
शाजापुर (मनोज हांडे) - अ भा गुर्जर देव सेना जिला शाजापुर के तत्वाधान में 8 मार्च मंगलवार को शाजापुर में गुर्जर मेडिकल पर त्याग और बलिदान की मूर्ति पन्नाधाय की जन्म जयंती मनाई गई जिसमें पन्नाधाय जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया की पन्नाधाय ने अपने कुल के दीपक चंदन का बलिदान देकर राणा सांगा के पुत्र उदय सिंह की जान बचाई थी ओर धाय मा का फर्ज निभाया ओर उदय सिंह को मेवाड़ के राजा घोषित करवाया गया पन्नाधाय का असली नाम पन्ना गुर्जरी था जो राणा सांगा के पुत्र उदय सिंह की धाय मा थी इसलिए उनका नाम पन्नाधाय पड़ा और अगर पन्नाधाय न होती या अपने पुत्र चंदन का बलिदान नही देती तो मेवाड़ के राजवंश में आज महाराणा प्रताप का नाम नही होता ऐसी न्याय ओर त्याग की मूर्ति पर माल्यर्पण कर उनकी जन्मजयंती मनाई गई ओर कहा गया कि 8 मार्च को पन्नाधाय जन्म जयंती के रुप में मनाना चाहिए इस मौके पर अ भा गुर्जर देवसेना के जिला अध्यक्ष डॉ जीवनसिंह गुर्जर ,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम टेलर ,माखन सिंह गुर्जर बडनपुर , शिवनारायण गुर्जर ,देवसेना शाजापुर तह अध्यक्ष वीरेंद्र सोन्ति ,बाबूलाल गुर्जर ,श्याम गुर्जर ,देवसेना युवा प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल सिंह गूर्जर ,जिला प्रमुख महामंत्री अर्जुन गुर्जर ,राहुल गुर्जर भिमघाट मंदिर समिति ओर देवनारायण मंदिर निर्माण समिति के सदस्य मुकुल सोनी ,सन्तोष परिहार ,शैलेन्द्र अहिरवार उपस्थित थे यह जानकारी देवसेना के जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह गुर्जर ने दी।
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*