“महिला कानूनविदों ने दी देश को नई ऊंचाईयां” - डॉ. रहमान | Mahila kanoonvido ne di desh ko nai uchaiya

“महिला कानूनविदों ने दी देश को नई ऊंचाईयां” - डॉ. रहमान

“महिला कानूनविदों ने दी देश को नई ऊंचाईयां” - डॉ. रहमान

इंदौर (राहुल सुखानी) - शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी संवाद” कार्यक्रम का अनूठा आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति सिंह - विभागाध्याक्ष स्कूल ऑफ कामर्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इनामुर्रहमान सर के द्वारा की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टॉफ की धर्मपत्नीयों को विशेष आमंत्रित कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है शिक्षा, स्वास्थ्य एवं न्याय जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में महिलाओं ने अपनी सेवाओं के महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

“महिला कानूनविदों ने दी देश को नई ऊंचाईयां” - डॉ. रहमान

हमें आगे भी ऐसी ही समाज को शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करना चाहिए। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा होती है। बचपन में माँ के रूप में, युवावस्था में पत्नी के रूप में महिलाएं हमेषा पुरूषों को हिम्मत एवं धैर्य के साथ कार्य करने की प्रेरक बनती है। विधि के क्षेत्र में कोर्नेलिया सोराबजी पहली महिला वकील बनी जिससे परतंत्र भारत की महिलाओं को वकालत का अधिकार मिला। आज विधि के क्षेत्र में भी पुरूषों की तुलना प्रारंभ किया है जो कि कानूनी जगत में महिलाओं की सशक्तिकरण का प्रमान है। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथि एवं महिला प्राध्यापकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मिलिन्द गौतम ने किया व आभार डॉ. मिर्जा मोजिज बेग ने माना।

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770, 7222980687*


Post a Comment

Previous Post Next Post